मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद दो चरणों में शुरू होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी दो चरणों में शुरू होगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। खरीदी का समय शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।