फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशी की तलाश शुरू, विधानसभा हारे नेताओं को भी मिल सकता है मौका

Fri, 29 Dec 2023 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। दोनों का ही लक्ष्य एमपी की 29 सीट में से अधिक से अधिक सीटें जीतने का है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी तलाशने शुरू कर दिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने सभी दावेदारों से बायोडेटा मांगे हैं। इसके साथ ही जिला संगठन से भी लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम पर सुझाव लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी जल्द से जल्द करने के मूड में है। ताकि प्रचार के लिए उन्हें भरपूर समय मिल पाए। बता दें, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास सिर्फ एक लोकसभा सीट है जबकि भाजपा के खाते में 28 सीटें हैं।  
विज्ञापन


बैठक में उठी थी मांग
हाल ही हुई संगठन की बैठक में भी ये मांग निकलकर सामने आई थी कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में अधिक समय न लगाया जाए बल्कि चुनाव से एक महीने पर पहले ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाए ताकि उसे प्रचार के लिए पूरा समय मिल पाए। इस बैठक में प्रदेश के नव नियुक्त प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी मोजूद थे। इससे पहले विधानसभा चुनाव हारने के बाद हुई समीक्षा बैठक में भी यह बात पार्टी फोरम पर रखी गई थी। 

विधानसभा चुनाव से सबक 
बता दें, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से पहले अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। इतना ही नहीं पार्टी ने कई हारी हुई सीटों पर तो आचार संहिता के पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। जबकि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी चयन में खासी पिछड़ गई थी। जिससे प्रत्याशियों को प्रचार के लिए भरपूर समय नहीं मिल पाया था। ऐसे में पार्टी लोकसभा चुनाव में ये गलती दोहराना नहीं चाहती है। इसलिए पार्टी ने अभी से ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिग्गजों की डिमांड 
प्रत्याशी चयन जल्द हो इस मांग के साथ ही दिग्गजों को मैदान में उतारने की डिमांड भी कांग्रेस में हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया खुद इस बात की पैरवी कर चुके हैं कि बड़े नेताओं को लोकसभा लड़ाया जाए। ऐसे में कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में हार का मुंह देख चुके कई वरिष्ठ नेताओं को भी एक बार फिर लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें