फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजेश कुमार मिश्रा बने लोकायुक्त एसपी भोपाल, मनु व्यास को रीवा जोन का एआईजी बनाया

Wed, 28 Aug 2024 12:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकायुक्त संगठन के पुलिस उपायुक्त मनु व्यास को रीवा जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। वहीं, उनकी जगह ईओडब्ल्यू के एसपी राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन बनाया गया है। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। लोकायुक्त संगठन के पुलिस उपायुक्त मनु व्यास को रीवा जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। वहीं, उनकी जगह ईओडब्ल्यू के एसपी राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ भापुसे और रापुसे अधिकारियों के पद और स्थानों में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। इसमें भापुसे के 2016 बैच के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को उप सेनानी, 35वीं वाहिनी विसबल मंडला से स्थानांतरित कर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) का पुलिस अधीक्षक बनाया यगा है। साथ ही उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को को विशेष पुलिस स्थाना, लोकायुक्त संगठन स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन

 
इसके अलावा लोकायुक्त संगठन इंदौर में विशेष पुलिस स्थापना पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सर्राफ को स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ली गई है। लोकायुक्त संगठन ग्वालियर में विशेष पुलिस स्थाना पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  लोकायुक्त संगठन के पुलिस उपायुक्त मनु व्यास को रीवा जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।

वहीं, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा इंदौर के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सहाय को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर धनंजय शाह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ले ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें