फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को बीना आएंगे, सीएम बोले- सरकार की उपलब्धी बताएंगे विकास रथ

Tue, 05 Sep 2023 11:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि जिस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि उस प्रदेश को हमने देश के 5 विकसित एवं अग्रणी राज्यों में शामिल किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से मंगलवार को 'विकास रथ: विकास किया है, विकास करेंगे' 127 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। यह रथ जिलों में प्रदेश सरकार के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री निवास से 'विकास रथ' के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश का विकास और जनता का कल्याण किया है। हमारी ड्यूटी है कि चुनाव के पहले हम अपना रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने लाएं और इसके लिए ही हमारे विकास रथ जनता के बीच आ रहे हैं। जनता से यही प्रार्थना है कि हमने आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है और मुझे विश्वास है कि आपका अशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा।
 
प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह किया, हमने विकसित बनाया 
सीएम ने कहा कि जिस मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि उस प्रदेश को हमने देश के पांच विकसित एवं अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे हैं तो जनता को ये भी बताएं कि विकास और जनता के कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किए हैं। 
विज्ञापन


जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे
सीएम ने कहा कि यह बताने के लिए हमारे विकास रथ तैयार हैं इन रथों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और जनता के विकास के काम जनता को बताए जाएंगे। ये साहस भारतीय जनता पार्टी में ही है कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था की प्रगति, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए काम किया है।  

प्रधानमंत्री 14 को बीना आएंगे 
सीएम ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री जी बीना आ रहे हैं। बीना स्थित रिफाइनरी में 50000 करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है, इससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें