मध्य प्रदेश में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सत्ता और संगठन के बीच अधिकांश नामों पर सहमति बना ली है और इन्हें केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी भी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख विकास प्राधिकरणों के लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण में चेतन सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जबकि इंदौर विकास प्राधिकरण के लिए हरिनारायण यादव पर सहमति बन चुकी है। इसी तरह देवास विकास प्राधिकरण में बहादुर मुकाती को जिम्मेदारी मिल सकती है। जबलपुर में भी संदीप जैन का नाम चर्चा में बना हुआ है।