फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: किसानों से टैक्स वसूलने की तैयारी! कमलनाथ बोले-मैंने कर्जमाफ किया, नई सरकार ने योजना ही बंद कर दी

Sun, 21 Jan 2024 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर किसानों से इनकम टैक्स वसूलने की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, लेकिन नई सरकार ने कर्जमाफी योजना ही बंद कर दी। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि किसानों से आयकर वसूलने की खबरों से हतप्रभ हूं। कर्ज में डूबा देश का किसान अपनी फसलों के सही दाम के लिये संघर्ष कर रहा है और सरकार आयकर वसूलने की तैयारी में है। हमें सबसे पहले किसानों की आय सुनिश्चित करने और उन्हें कर्जमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मैंने अपनी अल्पकालिक सरकार में मध्यप्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया था, लेकिन नई सरकारों ने कर्जमाफी योजना को ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें बताया जा रहा है कि किसानों की इनकम दोगुनी करने का झूठ फैलाया। पहले किसानों की कर्जमाफी रोकी, फिर उन्हें डिफॉल्टर बनाया और अब उनसे वसूली की तैयारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें