पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
एनजीटी के आदेश के बावजूद हुई मड रैली
पर्यावरणविद् राशिद नूर खान ने बताया कि कलियासोत-केरवा के वेटलैंड और कैचमेंट क्षेत्र में सप्ताहांत पर अवैध मड ड्राइव और भीड़ जुटने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बावजूद कलियासोत डैम क्षेत्र में मड रैली आयोजित की गई।
जनवरी 2020 में एनजीटी ने देशभर के वेटलैंड क्षेत्रों में मड रैली जैसे आयोजनों पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद तत्कालीन भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने भी एक प्रस्तावित रैली की अनुमति निरस्त कर दी थी। ऐसे आयोजनों से वेटलैंड के साथ-साथ आसपास के वन क्षेत्र और बाघ-तेंदुओं जैसे वन्यजीवों के लिए भी खतरा पैदा होने की आशंका जताई गई थी।
ये भी पढ़ें-
MP News: टाइगर स्टेट में बाघों की मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा, 111 में 40 MP में; रिजर्व से बाहर भी बड़ा खतरा
2019 में भी जारी हुए थे प्रतिबंध के आदेश
कलियासोत-केरवा क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए अगस्त 2019 में तत्कालीन वन विभाग की ओर से भी प्रतिबंध और निगरानी के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद मड ड्राइव और स्टंट की घटनाएं सामने आना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस की मौजूदा कार्रवाई के बाद अब इस मामले में अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।