फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोबाइल टावर पर चढ़ी फिजियोथेरेपिस्ट महिला, डेढ़ घंटे बाद उतारा, बोली- घर खाली करने बना रहे दबाव

Fri, 16 Feb 2024 09:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला ने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा और द्वारका प्रसाद गुप्ता ने मिनॉल रेसीडेंसी के काॅलोनी बनाने वाली कंपनी के मालिक और संचालकों के साथ मिलकर मुझे घर से निकलवा दिया। अब मुझे कहीं और मकान न मिले, इसके लिए लगातार मुझे बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पाॅलिटेक्निक चौराहे पर स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर पर शुक्रवार दोपहर एक महिला चढ़ गई। पुलिस की काफी समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार टावर पर चढ़ी महिला को एक घंटे बाद सकुशल उतार लिया गया। वह मूलतः सागर की रहने वाली शोभना सिंह है। शोभना ने मीडिया को बताया कि करीब 10 वर्ष पहले वह भोपाल में रहने आई थी, तभी से वह मिनॉल रेसीडेंसी में रह रही है। पिछले कुछ वर्षों से जिस मकान में वह रह रही है, उसे खाली कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस संबंध में महिला ने अगस्त 2021 में अयोध्या नगर थाने में शिकायत की थी, जिसका मामला अभी विचाराधीन है। 
विज्ञापन


केस वापस लेने का बना रहे दबाव
महिला ने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा और द्वारका प्रसाद गुप्ता ने मिनॉल रेसीडेंसी के काॅलोनी बनाने वाली कंपनी के मालिक और संचालकों के साथ मिलकर मुझे घर से निकलवा दिया। अब मुझे कहीं और मकान न मिले, इसके लिए लगातार मुझे बदनाम किया जा रहा है। पुराने मामले में समझौता करने का मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण मैं परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से टाॅवर पर चढ़ी थी।

पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है महिला 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है । आरोप है कि छेड़छाड़ के पुराने मामले में समझौते के लिए दबाव बनाने के लिए सुधीर शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका मकान खाली कराया है। महिला ने करीब चार साल पहल सुधीर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि अब वह कहीं नौकरी नहीं कर पा रही है, जहां भी नौकरी करने जाती है उसे बदनाम करने लगते हैं। इस कारण उसे कोई नौकरी भी नहीं दे रहा है। पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने का भरोसा दिया, इस कारण वह टावर से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें