फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस के सेंट्रल वॉररूम का शुभारंभ, पटवारी बोले- मैं नहीं, हम की भावना से करना है काम

Fri, 16 Feb 2024 08:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने सेंट्रल वॉररूम का शुभारंभ किया। सेंट्रल वॉर रूम से 29 सीटों की गतिविधियां होगी संचालित। 
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस के सेंट्रल वॉररूम का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सेंट्रल वॉररूम का शुभारंभ किया। यहां से प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर पार्टी की गतिविधियों को सीधे संचालित किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


सेंट्रल वॉर रूम का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। वॉर रूम के शुभारंभ पर प्रदेश भर के सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी, जिला प्रभारी, संगठन मंत्री और कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम से भी जुड़े। जीतू पटवारी ने वॉर रूम के सदस्यों के साथ बैठक कर वॉर रूम की उपयोगिता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वॉर रूम आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों और जनता तक पहुंचाने का सीधा कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। हम सभी को मैं नहीं हम की भावना से काम करना है। लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें। वॉर रूम 29 लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर से लेकर मंडल, ब्लॉक, जिला और लोकसभा स्तर की चुनावी गतिविधियों को मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से हाईटेक तरीके से कांग्रेसजनों से सतत संपर्क में रहकर संगठन हित में कार्य करेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें