फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा कलेक्टर के तबादले पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- कानून का पालन करने पर हुआ ट्रांसफर

Tue, 13 Aug 2024 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विदिशा के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के तबादले पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी का आरोप है कि कलेक्टर ने कानून का पालन किया, इस वजह से उनका ट्रांसफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विदिशा कलेक्टर ने बीजामंडल को लेकर हुए विवाद में एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर मस्जिद बताया था, जिससे हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं में नाराजगी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिसमें विदिशा कलेक्टर का नाम भी शामिल था। ओवैसी ने कहा कि यह वक्फ संशोधन बिल का खतरा है, जहां अगर कोई यह कहता है कि मस्जिद, मस्जिद नहीं है, तो सरकार कलेक्टर को इसका पावर देना चाहती है।  कलेक्टर को भीड़ की मांग माननी पड़ेगी, नहीं तो उसे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कोई भी सबूत पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


यह है विवाद 
बता दें, 9 अगस्त को नागपंचमी पर हिंदू संगठन के नेताओं ने बीजामंडल में पूजा करने की अनुमति मांगी थी लेकिन विदिशा जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसका कारण विदिशा कलेक्टर रहे बुद्धेश वैद्य ने एएसआई की 1951 की अधिसूचना में बीजामंडल को मस्जिद बताना बताया। इस मामले में कलेक्टर ने फैसला लेने के लिए ज्ञापन एएसआई को भेजा था। दरअसल, एएसआई ही इस ढांचे का संरक्षक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें