फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल सेंट्रल जेल में ईद पर खुली मुलाकात पर रोक, विधायक आरिफ मसूद ने डीजी को लिखा पत्र

Thu, 27 Mar 2025 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद मुस्लिम कैदियों को ईद पर इस बार परिजनों से खुली मुलाकात का मौका नहीं मिलेगा। जेल अधीक्षक ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते यह निर्णय लेने की बात कही है। इससे कैदियों और उनके परिजनों में नाराजगी है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने डीजी को पत्र लिखकर अनुमति देने की मांग की है। 
विज्ञापन
भोपाल सेंट्रल जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में ईद पर खुली मुलाकात नहीं होगी। इस संबंध में जेल प्रशासन ने परिसर में नोटिस चस्पा किए हैं। इनमें लिखा है कि इस बार ईद पर खुली मुलाकात नहीं होगी। सामान्य मुलाकात दी जाएगी। दरअसल, राखी, ईद, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर कैदियों को उनके परिजनों से खुली मुलाकात करने की अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन

यह पहली बार होगा कि ईद पर खुली मुलाकात नहीं हो सकेगी। इसको लेकर जेल प्रशासन का कहना है कि जेल परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते इस बार ईद पर खुली मुलाकात संभव नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सामान्य मुलाकात जारी रहेगी। 

वहीं, कैदियों के परिेजनों की नाराजगी को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जेल प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ईद के त्योहार पर कैदियों को उनके परिजनों से खुली मुलाकात करने की अनुमति देने की मांग की है। विधायक ने लिखा कि जेल में सालों से त्योहार पर खुली मुलाकात की परंपरा रही है और इस दौरान कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई है। जेल प्रशासन के निर्णय से कैदियों और उनके परिजनों में रोष है। उन्होंने डीजी से अनुरोध करते हुए कहा कि सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ईद के त्योहार पर खुली मुलाकात करने की इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें