फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कैग रिपोर्ट पर कांग्रेस MLA बोले- PM आवास समेत कई जगह घोटाले, भाजपा MLA ने रिपोर्ट को बताया मनगढ़ंत

Fri, 09 Feb 2024 05:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश कैग रिपोर्ट पर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कैग की रिपोर्ट को आधार बना कर प्रदेश में कई घोटाले चलने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा विधायकों ने कैग की रिपोर्ट को मनगढ़त बताया है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुई कैग रिपोर्ट को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। शुक्रवार को सदन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि कैग की रिपोर्ट पूरे प्रदेश शासन और वित्त विभाग को कटघरे में खड़े करने वाली रिपोर्ट है। यदि अभी भी आंखे नहीं खुल रही तो कब खुलेगी यह मुझे नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास जिसके नाम का 24 घंटे गुणवान करते हैं, उन आवासों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। कई जगह पीएम आवास अपात्रों को दे दिया गया है। प्रदेश की बजट की कोई प्लानिंग नहीं है। वह लैप्स होता जा रहा है। प्रदेश पर सिर्फ कर्ज लादा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर कमीशनखोरी करने का दबाव है। इसलिए कहीं भी कोई इस तरह के मामले सामने आते हैं तो अधिकारियों को हटा कर खानापूर्ति कर दी जाती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और मदद करने पर सरकार का ध्यान नहीं रहता। आपदा की आड़ में ट्रांसफर पोस्टिंग का काम हो रहा है।   
विज्ञापन


भाजपा विधायक बोले-रिपोर्ट मनगढ़ंत
वहीं, कैग रिपोर्ट और कांग्रेस के आरोप पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस का काम आरोप लगाने का है। उन्होंने अभी रिपोर्ट नहीं देखी है। वहीं, हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट मनगढ़ंत है। हालांकि उन्होंने भी कहा कि अभी रिपोर्ट पढ़ी नहीं है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें