फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर गले में पट्टा बांधने वाली घटना पर बोली - देश में धर्म विरोधी षड्यंत्र किया जा रहा

Wed, 21 Jun 2023 12:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में भोपाल में युवक को गले में पट्टा बांधकर मारने और धर्म परिवर्तन करने के मामले में कहा कि भोपाल में पूरे देश में इस तरीके  के काम शुरू हो गए हैं। यह विधर्मी लोग जो हैं बहुत ज्यादा उत्पात मचा रहे हैं मानवीयता खो दी है।
विज्ञापन
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के अटल पथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महिलाओं, सेना से रिटायर्ड जवानों, बच्चों और युवाओं के साथ योग किया। इस अवसर पर सांसद ने भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधने वाली घटना पर कहा कि देश में धर्म विरोधी षड्यंत्र किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में धर्म परिवर्तन के मामले में कहा कि भोपाल में और पूरे देश में इस तरीके के काम शुरू हो गए हैं। ये विधर्मी लोग बहुत ज्यादा उत्पात मचा रहे हैं। मानवता खो दी है। उनके जो देश विरोधी, धर्म विरुद्ध मंसूबे हैं वह स्पष्ट होने लगे हैं। कुत्ता बना के युवक को घुमाना उसका बहुत ज्यादा अपमान है। जो सजा हमारे प्रशासन ने दी उसके लिए मुख्यमंत्री जी की तारीफ करती हूं। लेकिन उसी रात एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़कों ने मारा भी है। इस मामले की रिपोर्ट आई है जो पुलिस को दी है। 

धमकी को बताया क्रिया की प्रतिक्रिया
आरोपियों को कुत्ता बना कर मारने की बजरंग दल की धमकी पर सांसद ने कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती ही है। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, लेकिन भावना व्यक्त हर कोई कर सकता है। सांसद ने कहा कि कुत्ता बनाकर मारपीट करने वाला कोई छोटा गिरोह नहीं है, मैं पहले भी स्पष्ट कर चुकी हूं इनका पूरा षड्यंत्र है। विधर्मी अपनी पूरी तरीके मानसिकता को परोस रहे हैं। हमारे समाज में यह प्रक्रिया पूरे देश में चल रही, जिसमें कठोर कानून बनना ही चाहिए। 
विज्ञापन


पाबंदी पर कहा-मैंने फिल्म नहीं देखी
फिल्म आदि पुरुष पर हो रहे विवाद पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैंने फिल्म देखी नहीं है, लेकिन सुना है कि उसमें राम जी सीता जी नहीं है। लेकिन फिर भी मनोज मुंतशिर ने बैक फुट पर आकर कहा कि ये सब हटाऊंगा। फिल्म से आपत्तिजनक चीजें यदि नहीं हटाई गईं तो क्या फिल्म बैन होना चाहिए? इस पर सांसद ने कहा कि सेंसर बोर्ड और अन्य चीजों की प्रक्रिया है, उससे गुजर के आती है। बैन की बात मैं नहीं कह सकती, क्योंकि मैंने पिक्चर देखी नहीं है। 

गीता प्रेस मामला कांग्रेस का भस्मासुर
गीता प्रेस को लेकर राजनीति पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जहां से भी हिंदुस्तान को चेतना मिलती है ज्ञान मिलता है जहां से सरल अध्ययन मिलता है उन सब चीजों का चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री या कोई भी कांग्रेस के नेता हो वह विरोध करते रहते हैं। राष्ट्र को चेतना ना मिले यह उनका प्रयास होता है। गीता प्रेस गोरखपुर निरंतर अपनी सेवाएं दे रही है। यह स्वतंत्रता के पूर्व की बात है और 100 वर्ष हो चुके हैं। इसलिए इनको तो शर्म आनी चाहिए। यह ऐसा खोदकर लाते हैं, जो उनको ही नष्ट करने के लिए भस्मासुर बन जाता है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें