मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार की तलाश है। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने बताया कि राज्य में 25 लाख 68 हजार से अधिक आकांक्षी युवा हैं। इनमें बड़ी संख्या उन युवाओं की है, जो इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमबीए और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी डिग्रियां प्राप्त कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट, 86 हजार इंजीनियर, 18,800 एमबीए पास, और 4,800 से अधिक एमबीबीएस डिग्रीधारी युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इसके अलावा 8.3 लाख ग्रेजुएट बेरोजगार भी हैं जो नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।