फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोहन सरकार ने प्रदेश के निगम/मंडल की सभी नियुक्तियां खत्म की, नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे

Tue, 13 Feb 2024 09:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के सभी निगम/मंडल/बोर्ड और आयोगों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। शिवराज सरकार के समय निगम/मंडल में की गई अध्यक्ष उपाध्यक्षों की नियुक्तियों को खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की नवगठित मोहन यादव सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान निगम/मंडल/ बोर्ड और आयोग की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इनके अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर की गई नियुक्तियां खत्म कर दी गई हैं। अब सभी निगम व मंडलों में नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को भी हटा दिया गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग में रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने निगम/मंडल/बोर्ड की सभी नियुक्तियों को खत्म करने का निर्णय ले लिया है। अब इन पदों पर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें