फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री उषा ठाकुर बोली- महिलाओं को साहस, आत्मविश्वास, प्रेरणा और संबल देगी सीआरपीएफ की महिला बाईक रैली

Wed, 15 Mar 2023 10:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नई दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महिला सशक्तिरण की जागरूकता के लिए महिला बाईक रैली निकाली गई है। यह रैली 9 मार्च 2023 को इण्डिया गेट, नई दिल्ली से होकर 25 मार्च 2023 को  जगदलपुर (छत्तीसगढ) पहुंचेंगी।
विज्ञापन
1 of 2
मंत्री ठाकुर और विधायक शर्मा ने महिला बाइक राइडर्स का अभिवादन किया - फोटो : अमर उजाला
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महिला बाईक रैली के भोपाल आगमन पर शौर्य स्मारक में सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री ठाकुर ने कहा कि सीआरपीएफ हमारा मान, अभिमान और सम्मान है। प्रत्येक भारतीय की चैन की नींद वीर जवानों के त्याग, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। सीआरपीएफ की महिला बाईक रैली पूरे देश की महिलाओं को साहस, आत्मविश्वास, प्रेरणा और संबल देगी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सीआरपीएफ द्वारा महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। ठाकुर ने कहा कि अनादि काल से ही भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को पूजा गया है। मातृशक्ति मां जयवंता बाई ने महाराणा प्रताप के बचपन में ही लोरी के माध्यम से देशभक्ति का बीज बोया था। नारी शक्ति एक मां, बहन, पुत्री, पत्नी सहित विभिन्न रूपों एम समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन करती है।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीआरपीएफ महिला पाइप बैंड ने कार्यक्रम में दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद करने का महोत्सव है। आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को पल पल याद किया जायेगा। उन्होंने देश की आजादी और विकास में नारी शक्ति के त्याग और तपस्या को नमन किया। सांस्कृतिक संध्या में देश की पहली सीआरपीएफ महिला पाइप बैंड ने देशभक्ति गीतों की सुमधुर धुन प्रस्तुत की। इस अवसर पर डीआईजी सीआरपीएफ अनुपम शर्मा, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय की प्रो वाइस चांसलर संगीता जौहरी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, युवतियां और आमजन उपस्थित रहें।
 
बता दें गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नई दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महिला सशक्तिरण की जागरूकता के लिए महिला बाईक रैली निकाली गई है। यह रैली 9 मार्च 2023 को इण्डिया गेट, नई दिल्ली से होकर 25 मार्च 2023 को  जगदलपुर (छत्तीसगढ) पहुंचेंगी। बाईक रैली का नेतृत्व 200 बटालियन की डेप्युटी कमांडर तारा यादव कर रही है। रैली में 90 बाइकर 75 बाइक पर 1900 किलो मीटर की दूरी तय कर जन जन को महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें