फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री सारंग मना रहे वर्चुअल जन्मदिन, बोले - PM मोदी से सीखा जन्मदिन को सेवा का दिन बनाना

Fri, 29 Dec 2023 02:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी से जन्मदिन को सेवा का दिन बनाना सिखा है। मुझे ख़ुशी है कि मेरे प्रशांसाकों द्वारा मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग व गुलदस्ता ना खरीद कर उस राशि का उपयोग सेवा कार्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का आज जन्मदिन है। विश्वास सारंग पिछली बार की तरह ही इस बार भी अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। आज सारंग किसी से भी नहीं मिलेंगे, केवल वर्चुअलू जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। वहीं हज़ारों प्रशंसक उन्हें सुबह से ही वर्चुअली शुभकामनायें दे रहे है। सारंग ने सोशल मीडिया पर अपने शुभचिंतकों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


शुभचिंतकों ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की
मंत्री सारंग के जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने बच्चों में पाठ्यपुस्तकें व स्टेशनरी का वितरण किया और गरीबों में कंबल और गर्म कपड़े भी बाटे। मंत्री सारंग की अपील पर उनके शुभचिंतकों ने रक्तदान शिविर, हेल्थकैंप समेत विभिन्न सेवा कार्यों का भी आयोजन आज किया है।

हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य करेंगे
इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी से जन्मदिन को सेवा का दिन बनाना सिखा है। मुझे ख़ुशी है कि मेरे प्रशांसाकों द्वारा मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग व गुलदस्ता ना खरीद कर उस राशि का उपयोग सेवा कार्य में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा भावना के साथ हम अपने जीवन को जिए। पीएम मोदी की गारंटी को हम जन-जन तक पहुंचायेंगे और हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें