फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बिखरी कांग्रेस को समेटने आज से शुरू होगा बैठकों का दौर, पार्टी के बड़े नेता भी होंगे शामिल

Sat, 06 Jul 2024 04:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

भोपाल कांग्रेस कार्यालय में शनिवार सुबह शुरू हुई बैठक में कांग्रेस विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से चर्चा की जा रही है, जबकि 7 जुलाई को अलग-अलग कमेटियों की बैठक होनी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से पूरी तरह सिमट चुकी कांग्रेस अब खुद को समेटने में जुट रही है। विधानसभा 2023 की हार का मंथन भी अभी बरकरार है। पार्टी में नई ऊर्जा, उत्साह, जोश और दम भरने के लिए केंद्रीय से लेकर प्रदेश संगठन तक सक्रिय होने लगा है। शनिवार से राजधानी भोपाल में सतत बैठकों का दौर चलने वाला है। जिसमें विधानसभा में शिकस्त खाए प्रत्याशियों से लेकर फतेह हासिल करने वाले विधायकों तक को जोड़ा जाएगा। केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेता भी इन बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश कांग्रेस बड़ी बैठक कर रही है। इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव 2023 में हारे हुए प्रत्याशियों और जीतने वाले विधायकों को बुलाया गया है। पार्टी दो दिन अलग-अलग कमेटियों की मीटिंग करेगी। यह बैठक प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ले रहे हैं। बैठक में साल 2023 में हुई विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों और जीते हुए विधायकों को बुलाया गया है।

पार्टी को मजबूत करने और आंदोलन की बनेगी रणनीति
शनिवार सुबह शुरू हुई बैठक में कांग्रेस विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से चर्चा की जा रही है, जबकि 7 जुलाई को अलग-अलग कमेटियों की बैठक होनी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के मुद्दों को लेकर आंदोलन की भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से की थी चर्चा
गौरतलब है कि जून के आखिरी सप्ताह में चव्हाण के साथ ही ओडिशा के सांसद सप्तगिरि उल्का और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भोपाल आए थे। इन नेताओं ने दो दिन राजधानी में रहकर लोकसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों से चर्चा की थी। लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस को मिली करारी हार के कारण का पता लगाने के लिए उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा की थी।
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें