भोपाल का 90 डिग्री वाला ब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला
इस आधार पर लिया एक्शन
आरओबी के त्रुटिपूर्ण डिजाइन के लिए उत्तरदायी अधिकारी
- शानूल सक्सेना उस समय सहायक यंत्री (डिजाइन), कार्यालय अभियंता, सेतु परिक्षेत्र, भोपाल में पदस्थ थीं। वर्तमान में सहायक यंत्री (डिजाइन), कार्यालय मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र, भोपाल हैं। उन पर आरोप है कि रेलवे से बिना सहमति 16/12/2021 को जीएडी क्र. 393/अ का अनुमोदन किया।
- रवि शुक्ला तब भोपाल में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी थे। वर्तमान में कार्य. अधीक्षण यंत्री, मंडल-1, भोपाल पदस्थ हैं। इन पर आरोप है कि रेलवे विभाग के पत्रों पर कार्यवाही नहीं की गई।
- शकील जावेद सेतु संभाग, भोपाल में प्रभारी यंत्री थे। वर्तमान में प्रभारी अधीक्षण यंत्री, मुख्य अभियंता कार्यालय, भोपाल में पदस्थ हैं। इन पर आरोप है कि समन्वय और क्रियान्वयन में गंभीर त्रुटियां कीं।
- जीपी वर्मा तब प्रभारी मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र, भोपाल में थे, वर्तमान में भी इसी पद पर हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने विभागीय निगरानी में लापरवाही बरती।
डिजाइन एवं क्रियान्वयन में त्रुटियों के लिए दो एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
- संविदाकार फर्म- मैसर्स पुनीत चढ्ढा, H-06, फॉर्च्यून ग्लोरी, भोपाल, आरोप- IRC मापदंडों के अनुरूप डिज़ाइन नहीं देना, त्रुटिपूर्ण कार्य