फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मैथिलीशरण गुप्त पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, भोपाल और झांसी से मैदान में उतरने का एलान

Wed, 10 Apr 2024 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे भोपाल और झांसी से भी मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईपीएस मैथिलीशरण गुप्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से टक्कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरेंगे। 2021 में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त ने कहा कि वह वाराणसी के अलावा भोपाल और झांसी से भी चुनाव लड़ेंगे। भोपाल में तीसरे चरण, झांसी में चौथे चरण और वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। 
विज्ञापन


मैथिलीशरण गुप्त ने बताया कि उनका मकसद चुनाव लड़ना नहीं है। इन तीन जगह से चुनाव लड़ कर जनता को जगाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त भारत 'क्राइम फ्री भारत' का अभियान चलाया है। इसमें 21 लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य आजादी के 75 साल के बाद भी अंग्रेजों के भारतीयों को प्रताड़ित करने बनाएं नियमों और कानूनों को समाप्त करना। दूसरा संज्ञेय, असंज्ञेय और सिविल अपराध के अंतर को खत्म करना और बिना थाने जाएं एफआईआर दर्ज करना है।

गुप्त ने अपने प्रचार को लेकर बताया कि क्राइम फ्री भारत यूट्यूब चैनल पर पांच हजार से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से वे अपनी आवाज जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भोपाल, झांसी और वाराणसी से चुनाव लड़ने की वजह बताते हुए कहा कि भोपाल उनकी कर्म भूमि रही है। यहां पर वे एडिशनल एसपी से डीजी के पद रहे। झांसी उनकी जन्मस्थली है। तीसरा वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इन तीन जगह से चुनाव लड़ने पर उनको जनता के बीच अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व  मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि कानून में संशोधन के बाद अब एक व्यक्ति अधिकतम दो सीटों से ही चुनाव लड़ सकता है। पहले कितनी भी सीटों से लड़ने का प्रावधान था। ऐसे में अब मैथिलीशरण गुप्ता को तीन में से दो सीटों का चयन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें