फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

Sun, 24 Nov 2024 10:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश के निवासी मनोज कुमार शर्मा 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, जिन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित हैं। वे वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।  
विज्ञापन
आईपीएस मनोज शर्मा ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुंबई में महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा (आईजी) एवं उनकी धर्मपत्नी, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रद्धा शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनोज शर्मा की संकल्पों की सिद्धि और दृढ़ता प्रदेश और देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनोज शर्मा ने विपरीत परिस्थितयों में चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर न केवल मुरैना बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के निवासी मनोज कुमार शर्मा 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, जिन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित हैं। वे वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनका जन्म चंबल संभाग के एक गांव में 3 जुलाई 1975 में हुआ था।
विज्ञापन


शर्मा के जीवन पर बनी फिल्म 12 वीं फेल 
बता दें, फिल्म 12 वीं फेल आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन पर केंद्रित होकर बनी। यह गत वर्ष ही रिलीज होकर काफी चर्चित रही है। फिल्म में शर्मा के जबर्दस्त संघर्षों के बाद बड़ी कामयाबी को बखूबी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें