फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लोकायुक्त ने स्कूल के शिक्षक और गार्ड को डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 12 Sep 2023 06:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकायुक्त ने शिकायत को सत्यापन कराया, जिसके सही पाए जाने पर मंगलवार को इंद्र मोहन तिवारी और उसके साथी गुल्लू सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा गया।
विज्ञापन
(साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस ने बैतूल में एकलव्य मॉर्डन रेजिडेंशियल स्कूल के शिक्षक मोहन तिवारी और गार्ड गुल्लू सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मेस संचालन की सामग्री और उपकरण के भुगतान के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। 
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस को भोपाल निवासी आलोक कुमार सिंह ने शिकायत की थी। आलोक कुमार मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेंसी के माध्यम से शासकीय विभागों में उपकरण एवं सामग्री की सप्लाई की जाती है एवं एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर जिला बैतूल में मेस संचालन कार्य किया जा रहा है। आवेदक ने बताया कि उससे सामान सप्लाई और मेस संचालन के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त ने शिकायत को सत्यापन कराया, जिसके सही पाए जाने पर मंगलवार को शिक्षक इंद्र मोहन तिवारी और उसके साथी गार्ड गुल्लू सिंह को रिश्वत लेते पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें