फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 6 अप्रैल को भोपाल में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, भाजपा को घेरने बनाएंगे रणनीति

Wed, 03 Apr 2024 09:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल जुट गए है। इस बीच भोपाल में 6 अप्रैल को इंडिया गठबंधन के नेता जुटेंगे। इसमें भाजपा को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन के नेता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठित इंडिया गठबंधन से मध्य प्रदेश से संबंधित राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक 6 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बैठक में बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर वृहद चर्चा होगी। बैठक की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि जिस तरह हमारी विपरीत विचारधारा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को सरेराह लूटा जा रहा है, हमारा गठबंधन अपनी खुली आंखों से इस लूट को लंबे समय तक नहीं देख सकता है। लिहाजा, इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुली चर्चा की जायेगी। मौजूद सभी पार्टी प्रमुखों की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता भी बैठक के बाद आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इन सभी राजनैतिक दलों के प्रमुखों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी स्वीकृति भी ली जाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से आमंत्रण पत्र भेज दिए गए है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें