फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लक्ष्मण सिंह का स्टालिन और नायडू पर निशाना, बोले- ऐसी दशा में क्या हम 'विकसित भारत' बना पाएंगे?

Tue, 22 Oct 2024 08:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंख्या वृद्धि को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं के जनसंख्या वृद्धि पर दिए बयान को लेकर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जब पूरा देश जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहा है, ऐसे में इस तरह के बयान किस दिशा में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन




लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दोनों मुख्यमंत्रियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने लिखा कि आबादी बढ़ाने की बात कर रहे हैं, जबकि सारा देश आबादी नियंत्रित करने की बात कर रहा है। ऐसी दशा में क्या हम 'विकसित भारत' बना पाएंगे? 
लक्ष्मण सिंह के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कृपया मुझे समय दीजिए, मैं आपको विस्तार से यह सब समझाऊंगा सर। इस पर लक्ष्मण सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि सरकार में बैठे लोगों को समझाएं, धन्यवाद। 
विज्ञापन

बता दें, दक्षिण राज्यों के दोनों मुख्यमंत्रियों ने आबादी बढ़ाने के लिए पॉपुलेशन पॉलिसी खत्म कर नया कानून लाने का एलान किया है। नायडू ने अपने बयान के पीछे साउथ में बढ़ती बुजुर्ग आबादी का जिक्र किया है। वहीं, एमके स्टालिन ने भी आबादी बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें