फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विधायक लाखन सिंह बोले- वन विभाग ने काम ही नहीं किए, मंत्री शाह का चैलेंज- ऐसा है तो इस्तीफा दे दूंगा

Thu, 02 Mar 2023 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


विधायक लाखन सिंह ने मामले में भोपाल स्तर से समिति बनाने और उसमें उन्हें भी शामिल करने की मांग की। इस पर मंत्री ने उनको समिति बनाकर जांच कर विधानसभा में रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल में भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह और वन मंत्री विजय शाह के बीच तकरार हो गई। विधायक ने जब यह कहा कि उनके क्षेत्र में वन विभाग ने काम ही नहीं किया तो मंत्री शाह भड़क गए। उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि कि यदि काम नहीं हुए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 
विज्ञापन


मंत्री व विधायक के बीच नोकझोंक होने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शाह से कहा कि आप अधिकारियों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें। विधायक सिंह ने मामले में भोपाल स्तर से जांच समिति बनाने और उसमें उन्हें भी शामिल करने की मांग कर डाली। इस पर मंत्री शाह ने उनको समिति बनाकर जांच कर विधानसभा में रिपोर्ट देने की बात कही, लेकिन विधायक को समिति में शामिल करने से इनकार कर दिया। 

पौधरोपण में भ्रष्टाचार का आरोप
वहीं, विधायक बाला बच्चन ने बड़वानी में पौधरोपण और खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर 40 लाख पौधे लगा दिए गए हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। इस पर वन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हमने टीडीएस कटवाना शुरू किया। इसमें यदि कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार करेगा तो वह मारा जाएगा।
विज्ञापन

 
कान्हा नेशनल पार्क में अवैध निर्माण पर एफआईआर
वन मंत्री ने कान्हा नेशनल पार्क में अवैध निर्माण के सवाल के जवाब में कहा कि नियम विरुद्ध होटल, रिसॉर्ट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि एक माह के अंदर एफआईआर करा दी जाएगी। वहीं, पेंच नेशनल पार्क में आदिवासियों को रोजगार नहीं देने और एक करोड़ के बर्तन खरीदने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक करोड़ नहीं 14 लाख के बर्तन खरीदे हैं। इस मामले की भी जांच कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें