फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में करणी सेना ने फिर भरी हुंकार, चुनाव में 80 से 100 सीटों पर मांगी भागीदारी

Sun, 27 Aug 2023 08:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

क्षत्रीय करणी सेना के पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सनातन बोर्ड का गठन और लव जिहाद रोकने को लेकर कड़ कानून बनाने की मांग को लेकर भोपाल में एकत्रित हुए।
 
विज्ञापन
भोपाल में करणी सेना का महापड़ाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना ने 21 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भरी। भोपाल के बिट्टन मार्केट में करणी सेना ने महापड़ाव का आयोजन किया। इसमें सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत भी शामिल हुए। क्षत्रीय करणी सेना के पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सनातन बोर्ड का गठन और लव जिहाद रोकने को लेकर कड़ कानून बनाने की मांग को लेकर भोपाल में एकत्रित हुए। इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि हमने प्रदेश की 230 में से आधी सीटों पर सर्वे कराया है, जहां क्षत्रियों की संख्या अधिक है। हम 80 से 100 सीटों पर क्षत्रियों को राजनीतिक पार्टियां प्रतिनिधित्व दें। शेखावत ने कहा कि यदि हमारी मांगों पर सरकार को जल्द विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीति पार्टियां क्षत्रियों की लगातार उपेक्षा करती आई है। यह अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां ने इस बार क्षत्रियों की उपेक्षा कि तो उनको जवाब दिया जाएगा। 

यह है मांगे 
सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की की भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सर्वण आयोग और सनातक बोर्ड का गठन। लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन जिहाद रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। क्षत्रिय छात्रों के लिए हर जिले में होस्टल का निर्माण, महापुरुषों और वीरांगनाओं का इतिहास संरक्षित करना। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना। गौ हत्या रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। हिंदूस्तान को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करवाना। सभी भूतपूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में प्रधानता देना। एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। मठ मंदिरों पर से सरकार का अंकुश खत्म करना। समान नागरिक संहिता को पूरे देश में तुरंत प्रभाव से लागू करवाने के लिए प्रयास करना। कोविड 19 के सभी  कर्मचारियों को दोबारा बहाल करना। राजा रजवाड़ों की लावारिस संपत्तियों को हैरिटेज का दर्जा देना। मध्य प्रदेश पुलिस का विशेष बल एसएएफ सम्मलित करना। गौ माता की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाना। बुंदेलखंड को अगज राज्य घोषित करना।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें