फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले- जांच एजेंसियां विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर टारगेट कर रही

Mon, 05 Feb 2024 05:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



पूर्व सीएम कमलनाथ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लोकतंत्र पर हुए हमले के बयान पर बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर टारगेट कर रही है। यह देश में कानून के शासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार को एक बार पुनः विधानसभा में बहुमत प्राप्त होने की हार्दिक बधाई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह से लोकतंत्र पर हुए हमले का बयान विधानसभा में दिया, उस पर बहुत गौर करने की जरूरत है। पिछले कुछ वर्ष में हम लगातार देख रहे हैं कि झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में चुनी हुई सरकारों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सत्ता पक्ष ने हमला किया। जांच एजेंसियां जिस तरह विपक्ष के नेताओं को चुन-चुन कर टारगेट कर रही हैं, वह बताता है कि देश में कानून के शासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि इन हमलों का मुकाबला सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा कर सकती है जो देश की बहुलतावादी संस्कृति और सर्वधर्म समभाव की भावना की वाहक है। कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर इस तानाशाही का मुकाबला कर रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे आने वाले समय में भारत में एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों का शासन होगा और तानाशाही को पराजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें