फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले प्रदेश में बीजेपी सरकार की नीति के कारण किसान और गाय दोनों मुसीबत में

Thu, 02 Feb 2023 08:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में किसान व गाय का महत्वपूर्ण स्थान है। कृषि और सनातन संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं। आज मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीति के कारण किसान और गाय दोनों मुसीबत में है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राजनीति पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। गुरुवार को पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार की नीति के कारण किसान और गाय दोनों मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में किसान व गाय का महत्वपूर्ण स्थान है। कृषि और सनातन संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं। आज मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीति के कारण किसान और गाय दोनों मुसीबत में है। प्रदेश के हर हिस्से से गोमाता की दर्दनाक मृत्यु के समाचार और दुर्दशा की तस्वीरें आ रही है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे भोपाल में जीवदया गोशाला में सैकड़ों गायों की संदिग्ध मृत्यु हुई है।
 
नाथ ने कहा कि आवारा घूमती गोमाता सड़क हादसों की वजह बन रही है किसान के लिये फसलों की रखवाली करना मुश्किल हो रहा है। हमारी कांग्रेस की सरकार ने गोमाता को आश्रय देने के लिये गांव-गांव गोशाला बनवाने का संकल्प लिया था। आज इस लूट की, झूठ की, सौदेबाज़ी की सरकार ने गोमाता को बेसहारा छोड़ दिया है। मेरी मुख्यमंत्री से मांग है कि वे सामने आयें और बतायें प्रदेश भर में आवारा गोवंश की समस्या दूर करने के लिये क्या योजना है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें