फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले- कांग्रेस का न्याय पत्र जनता का फिक्स डिपॉजिट, कई सालों तक मिलेगा रिटर्न

Sun, 19 May 2024 06:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र जनता के लिए फिक्स डिपॉजिट जैसा है। जिसका कई सालों तक रिटर्न मिलेगा। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को मतदान होगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र देश की जनता के लिए ऐसा फिक्स डिपॉजिट है, जिसमें जनता अपना वोट जमा कर रही है और आने वाले कई वर्ष तक कई गुना रिटर्न प्राप्त करती रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि आपका एक वोट नौजवानों को 30 लाख सरकारी नौकरियां, स्नातकों को 8500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपंड, गरीब महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपया, किसानों को एमएसपी की गारंटी और देश के नागरिकों को हर महीने 10 किलो मुफ्त राशन दिला सकता है।
पूर्व सीएम ने लिखा कि आपका एक वोट जातिगत जनगणना के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर सकता है। आपका एक वोट संविधान बदलने की साजिश करने वालों को सबक सिखा सकता है।
विज्ञापन


आपका यह वोट सिर्फ कांग्रेस पार्टी या इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है, बल्कि आपके वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए है। देश की जनता ने इस लोक सभा चुनाव को भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण का चुनाव बना दिया है। जय कांग्रेस। विजय कांग्रेस।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें