फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का शिवराज पर तंज, बोले- 8 सीट पर प्रचार किया छह में हार गए, यह बजरंग बली की जीत

Sat, 13 May 2023 07:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ पीसीसी मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में  बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की जीत हुई।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस गदगद है। शनिवार को पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। नाथ ने कहा कि शिवराज जी ने कर्नाटक में जिन 8 सीटों पर प्रचार किया उनमें से छह सीटें हारे। मध्य प्रदेश में भी यही होने वाला है।
विज्ञापन

 
कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न मनाने के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ पीसीसी मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में  बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की जीत हुई। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में बजरंगबली का आशीर्वाद हमें मिलेगा। नाथ ने कहा कि कर्नाटक बुद्धिजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी सीट भी बीजेपी को नहीं मिली।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा जोर लगा लिया। रोड शो और नुक्कड़ सभी की। दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें