फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- मिक्सी-चक्की को छोड़ बेरोजगारों की फ्रिक करें

Tue, 20 Jun 2023 05:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दूसरे के बयान पर पलटवार किया। सीएम ने कहा कि कमलाथ की चक्की ने जनता को पीसा। इसलिए सवा साल में बाहर हो गए। इस पर अब कमलनाथ ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
पीसीी चीफ कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं के बीच बयानों से सियासी पारा चढ़ते जा रहा है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, मिक्सी-चक्की को छोड़ बेरोजगारों, संविदा शिक्षकों, अतिथि विद्वानों की फ्रिक करें। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट किया कि शिवराज जी, मिक्सी और चक्की की फिक्र करने के बजाय अगर आप प्रदेश के बेरोजगारों, संविदा शिक्षकों, अतिथि विद्वानों, संविदा कर्मियों, आशा उषा कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी, किसान-मजदूर और माताओं बहनों की फिक्र करते तो आज मध्य प्रदेश विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ चुका होता।
जनता की समस्याओं से ध्यान मोड़ना और समाज को विभाजित करना आपकी राजनीति का आधार बन चुका है। जनता झूठ के इस महल को आधार सहित उखाड़ने वाली है।

बता दें कमलनाथ के उज्जैन में दिए बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया था। सीएम शिवराज ने कहा था कि जो व्यक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो, उनको ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता। मैं देख लूंगा, मेरी चक्की पिसती है। तुम्हारी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा। इसलिए कांग्रेस सरकार सवा साल में बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें