फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कैलाश ने कमलनाथ व दिग्विजय को बुढऊ बताकर कसा तंज, नूरी खान ने विजयवर्गीय को बताया पशुतुल्य

Sat, 20 May 2023 11:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भाषण के दौरान बोल बिगड़ गए। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुढ़ऊ कहकर तंज कसा।  उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बोला कि कांग्रेस के दो जासूस बोलू, बुढऊ बोलूं, क्या बोलूं घूम रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच महीने का समय बचा है। इससे पहले ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम कमलनाथ व दिग्विजय को बुढऊ बताकर तंज कसा। इस पर कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने विवादित बयान देते हुए विजयवर्गीय को पशुतुल्य बता दिया है। 
विज्ञापन





भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के भाषण के दौरान बोल बिगड़ गए। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुढ़ऊ कहकर तंज कसा।  विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बोला कि कांग्रेस के दो जासूस बोलू, बुढऊ बोलूं, क्या बोलूं घूम रहे हैं। 75-75 साल की उम्र है, वो जब चलते हैं तो खाली चाल ही देख लो आप। कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना, स्पीड से पता लग जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है।
 
कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार किया। खान ने लिखा कि उम्र होने के बावजूद दोनों के चेहरे पर गजब की रौनक है, लेकिन कैलाश जी आप जो खुद को जवान समझ रहे हो कभी आईना गौर से देखना आपका चेहरा पशुतुल्य हो गया है। और मुझे यह भी बताने की जरूरत नहीं है कि मैंने आपकी तुलना कौन से पशु से की है। तस्वीर में साफ दिख रहा है। खान ने कैलाश विजयवर्गीय को फेस योगा करने की सलाह भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें