फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जीतू पटवारी ने शिवराज को बताया झूठ और बेरोजगारी का मामा, कर्ज लेने पर मोहन सरकार को भी घेरा

Wed, 21 Feb 2024 06:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के कर्ज लेने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि सरकार ने फिर से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पटवारी ने पूर्व सीएम शिवराज को बेरोजगारी का मामा बताया। 
विज्ञापन
जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : x@jitupatwari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मौजूदा डॉ. मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज को बेरोजगारी का मामा बताया। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले हमने देखा था, झूठ और बेरोजगारी के मामा को! मामा आए, 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोल गए। हर एग्जाम में धांधली हुई। लाडली बहनों के साथ धोखा हुआ। मतलब झूठ और बेरोजगारी के मामा आए! जनता से झूठा रिश्ता बनाया और जनता को ही 'मामू' बनाकर चले गए। झूठी बातें, झूठे दावे, झूठे वादे करते हुए 'मीठा' बोलना, यह शिवराज के शासन का पर्याय था। लाडलियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह नहीं दिए जा रहे हैं। 

कर्ज लेकर मंत्रियों के बंगले सजा रहे 
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के कर्ज लेने पर भी जीतू पटवारी ने निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि सरकार ने फिर से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोहन सरकार ने सत्ता संभालते ही एक माह के अंदर में ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़ का कर्ज ले लिया। इसके 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया। इस तरह देखा जाए तो नई सरकार गठित होने के बाद सरकार ने 15 दिन के अंदर ही 5500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। पटवारी ने आरोप लगाया कि कर्ज लेकर मंत्रियों के बंगले सजाए जा रहे हैं। सरकार की सुख सुविधाओं पर खर्च हो रहा है, लेकिन लाडली बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह नहीं देना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा 
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में रोजाना गंभीर अपराध होते हैं। पुलिस पर ही गोलियां चलती हैं। गैंगरेप होते रहते हैं। भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोग आदिवासियों को पीटते हैं। सच्चाई है कि मोहन यादव सरकार के दो महीना में क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा हो गया है! यह स्थिति तब है जब हमारे मुख्यमंत्री जी प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं। अराजक हो चुकी व्यवस्था को संभालने के लिए मुख्यमंत्री जी एक अधिकारी का तबादला करते हैं, तो दूसरी जगह कोई दूसरा फिर वही गलती करता है, सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देता है।

सरकार के खिलाफ करेगी बड़ा आंदोलन 
पटवारी ने कहा कि गेहूं की 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों से 2700 रुपये क्विंटल में गेहूं खरीदने का वादा किया था। इस वादे को भाजपा की सरकार पूरा नहीं कर रही है। अब कांग्रेस गेहूं खरीदी केंद्रों से लेकर ब्लॉक और जिलों में प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन

लोकतंत्र को तानाशाही से चला रहे   
पटवारी ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में आए परिणामों से आमजन में गुस्सा हैं। भाजपा सरकार ने ईवीएम में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या की। लोग सड़कों पर उतरकर ईवीएम का खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव परिणाम का उल्लेख कर कहा कि पीठासीन अधिकारी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने उलटकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र को तानाशाही से चलाया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें