फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले-भाजपा ने संविधान को कमजोर किया है, मोदी की गारंटी है जो बोला झूठ बोला

Sun, 14 Apr 2024 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोला।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है। इस अवसर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस नेताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को कमजोर किया है। उनके सांसद ने कहा कि 400 सीटें चाहिए, संविधान बदलना है।
विज्ञापन


 पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 84 प्रतिशत बच्चों को 10 साल में बेरोजगार किया है। भाजपा ने 84 करोड़ लोगों को राशन व्यवस्था दी। इसका मतलब भाजपा ने जनता को गरीब बनाया है। किसानों को कर्ज और आत्महत्या में नंबर वन देश बनाया। पूरी दुनिया में महंगाई की सबसे ज्यादा मार है तो हमारे देश में है। डॉलर के मुकाबले रुपए का अवमूल्यन होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताने में असमर्थ है कि हमारे देश दुनिया में सबसे बड़ा कर्जदार क्यों हो गया? हमारे देश के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों पर दुनिया में सवाल उठाए जा रहे है। इसके लिए दोषी कौन है? उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी यह है कि जो बोलते है वह करते ही नहीं है। उन्होंने 3100 रुपए धान खरीदी की बात बोली, लेकिन वह नहीं हुआ। 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदी का बोला वह नहीं हुआ। 450 का गैस सिलेंडर बोला वह भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि मोदी की गारंटी थी कि तीन हजार बहनों को मिलेंगे नहीं मिले। दो करोड़ रोजगार देने की बात कही, वह भी नहीं हुआ। जो बोलते हैं वो करते ही नहीं, यह मोदी की गारंटी है... जो बोला झूठ बोला। झूठ की गारंटी, मोदी की गारंटी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें