रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जबलपुर-इटारसी रेलखंड में कछपुरा रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित किया गया है।
यह गाड़ियां रहेगी रद्द
- 5 से 8 अक्तूबर तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 05703 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 6 से 9 अक्तूबर तक नैनपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 6 से 9 अक्तूबर तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05705 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 6 से 9 अक्तूबर तक नैनपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 05706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 6 से 9 अक्तूबर तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी ट्रेन रद्द रहेगी।
- 6 से 9 अक्तूबर तक अधारताल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन रद्द रहेगी।
इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित
- 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस 6 अक्तूबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा-कटनी होते हुए जाएगी।
- 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस 5 एवं 7 अक्तूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-कटनी मुड़वारा-बीना होते हुए जाएगी।
- 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस 6, 8 एवं 9 अक्तूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल होते हुए जाएगी।
- 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 6 एवं 8 अक्तूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए जाएगी।
- 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 5 से 8 अक्तूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 5 एवं 8 अक्तूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल
ट्रेन 6 अक्तूबर से निरस्त रहेगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अपरिहार्य कारण से अगले आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से 6 अक्तूबर 2024 से अगले आदेश तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सीएसएमटी से 7 अक्तूबर से अगले आदेश तक निरस्त रहेगी।