फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एसटी मोर्च की बैठक में हेमंत खंडेलवाल बोले-आप समाज का विश्वास जीतें, पार्टी आप पर विश्वास जताएगी

Tue, 22 Jul 2025 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज और सरकार के बीच की मजबूत कड़ी बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ जनजातीय समाज तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  ने मंगलवार को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज से जुड़ने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री हर वर्ग, हर समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। हमें उनकी ताकत बनना है। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार और समाज के बीच सेतु बनकर जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। "जब आप समाज का विश्वास जीतेंगे, पार्टी भी आप पर पूरा भरोसा करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   भोपाल में पौधारोपण अभियान: CM डॉ. मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया, बोले- केवल रोपें नहीं, संरक्षण भी करें

समाज से जुड़ें, संवाद करें, समाधान दें
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे छोटे-छोटे समूहों में बैठकें करें, खुलकर संवाद करें और लोगों की शंकाओं का आत्मविश्वास से समाधान करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज की भूमिका प्रदेश की राजनीति में अहम है और पार्टी उनकी परंपराओं, संस्कृति और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट की बैठक: MP में बनेगा अत्याधुनिक डाटा सेंटर, जेनरेशन प्लांट के नवीनीकरण के लिए 464 करोड़
विज्ञापन


भाजपा ने जननायकों को सम्मान दिया 
खण्डेलवाल ने भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पेसा एक्ट, वनाधिकार कानून, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, फसल बीमा योजना, शौचालय, पक्के मकान और सड़कें जनजातीय समाज के जीवन को बेहतर बनाने के सशक्त साधन बने हैं। रानी दुर्गावती स्मारक और हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखने जैसे फैसलों से जननायकों को सम्मान मिला है।

ये भी पढ़ें-  MP News:   28 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 12 दिनों में होंगी 10 बैठकें
 
वनाधिकार कानून लागू करवाया
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अनुसूचित जनजातियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया, पीएम ग्रामीण सड़क योजना से दूरदराज इलाकों को सड़क से जोड़ा और वनाधिकार कानून लागू करवाया।

ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को दो टूक, बोले- पार्टी को कर्मशील युवा चाहिए, दिखावे वाले नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें