फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandu/Bhopal: कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तीन साल का रोड मैप तैयार,जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस

Tue, 22 Jul 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी कांग्रेस द्वारा धार जिले के मांडू में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस विधायकों को जानकारी दी। इस शिविर में अगले तीन साल का रोड मैप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस 2028 में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर धार जिले के मांडू में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस विधायकों को जानकारी दी। इस शिविर में अगले तीन साल का रोड मैप तैयार किया गया है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरे ताकत के साथ सियासत करेगी। शिविर में राज्य में जनता से जुड़े मुद्दे कैसे उठाए जाएं, इसे लेकर जानकारी दी गई है। विधायक दल ने मंथन के बाद संगठन को रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, ओबीसी आरक्षण, महिला अपराध, किसान, युवाओं, आदिवासियों को केंद्र में रखकर काम करेगी। संगठन सड़कों पर तो विधायक सदन में बीजेपी को घेरेंगे। कांग्रेस विधायकों के बाद प्रदेश के पदाधिकारी और संगठन सृजन में चुनकर आने वाले जिला अध्यक्षों को भी बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


तैयार होगा ड्राफ्ट 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि विधायकों ने आज ओपन मंच से अपनी बात रखी। विधायकों के प्रशिक्षण के बाद ड्राफ्ट तैयार होगा। ये ड्राफ्ट 2028 के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 1991 में भी मांडव में प्रशिक्षण हुआ था फिर हमारी सरकार बनी थी। आज फिर हमने यहां प्रशिक्षण शिविर लगा है। 2028 में फिर हमारी सरकार बनेगी। वहीं सिंघार ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफा देने को राजनीतिक बताया हैं। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ युवाओं और किसानों की बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंची MP के निजी स्कूलों की शिकायत, बच्चों की सेहत खराब कर रहा बस्ते का बोझ
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन विधायकों दी ट्रेनिंग
कांग्रेस के इस नव संकल्प शिविर में विधायकों को सोशल मीडिया, डिजिटल इंटेलिजेंस का पाठ भी पढ़ाया गया। फेसबुक, शार्ट वीडियो, इंस्टा, यूट्यूब, एक्स की बारीकी सिखाई गई। आईटी सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने विधायकों को ट्रेनिंग दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हमने लड़ने और जीतने का मन बनाया है। इस शिविर से विधायकों में नई ऊर्जा और स्पष्ट रणनीति उभरी है। यह कांग्रेस के वैचारिक नवचिंतन की शुरुआत है, जिसे प्रदेशभर में संवाद और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-MP में बनेगा अत्याधुनिक डाटा सेंटर, जेनरेशन प्लांट के नवीनीकरण के लिए 464 करोड़

 कांग्रेस विधायकों ने लिया संकल्प  
•    भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई।
•    किसानों को आय का अधिकार।
•    27% OBC आरक्षण सुनिश्चित करना।
•    युवाओं को रोज़गार और स्टार्टअप्स के लिए समर्थन।
•    दलितों-आदिवासियों और वंचित वर्गों को उनका अधिकार।
•    महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें