फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:राज्यपाल मंगूभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से की मंगलकामनाएं

Sun, 01 Jun 2025 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के जन्मदिवस पर प्रदेश भर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें न सिर्फ हार्दिक बधाई दी, बल्कि बाबा महाकाल से उनके सभी संकल्पों की पूर्ति, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को शुभकामनाएं दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि राज्यपाल के सभी संकल्प पूर्ण हों और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल आदरणीय  मंगुभाई पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने प्राकृतिक खेती की अद्भुत प्रेरणा दी है, जो न केवल मानव जीवन, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण के लिए जीवनदायिनी है। बाबा महाकाल आपके सभी संकल्पों को सिद्ध करें, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें – मेरी मंगलकामनाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: राहुल गांधी के दौरे को लेकर PCC में हाई लेवल मीटिंग, AICC से सृजन अभियान के लिए 11 पर्यवेक्षक नियुक्त
विज्ञापन


राज्यपाल मंगूभाई पटेल का राजनीतिक परिचय
मंगूभाई छगनभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मूलतः गुजरात से हैं। वे लंबे समय तक नवसारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। गुजरात सरकार में वे मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्हें गुजरात विधानसभा का कार्यकारी उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। उन्हें 6 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NCTE का बड़ा फैसला: चार राज्यों के 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, मध्यप्रदेश के 11 संस्थान शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें