वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल पुलिस ने भोपाल जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अलीम कुरैशी वक्फ बोर्ड में फर्जी नियुक्ति पत्र और झूठे दस्तावेजों के जरिए शिकायतें करके सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि 17 अगस्त 2023 और 13 जनवरी 2025 को वह लोकायुक्त संगठन में कई बार शिकायतें की, जो जांच में फर्जी पाई गई। शिकायतों को नस्ती कर दिया गया था।