फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत गुना, राजगढ़, उज्जैन में करेंगे सभा, पटवारी भी रहेंगे साथ

Fri, 03 May 2024 10:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरे व चौथे चरण का मतदान नजदीक आते ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा लगातार जारी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। गहलोत शनिवार सुबह 7.15 बजे इंडिगो विमान द्वारा भोपाल आएंगे और पटवारी के साथ दोपहर 11.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से राजगढ़ रवाना होंगे। दोनों नेता दोपहर 12 बजे राजगढ़ जिले के चाचौड़ा पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे चाचौडा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे सारंगपुर पहुंचेंगे और वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.40 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और वहां पर महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद माली समाज धर्मशाला में माली समाज के समाजबंधुओं की बैठक में शामिल होंगे। दोनों नेता शाम 5.15 बजे उज्जैन से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे और गहलोत रात 7.55 बजे इंडिगो के विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक फुंदेलाल मार्को रविवार को श्योपुर, अशोकनगर और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता इन स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेता सुबह 8.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे विजयपुर विधानसभा के कराहल पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 11.30 बजे कराहल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विजयपुर विधानसभा के अगरा पालमपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे अशोकनगर पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता दोपहर 3.30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें