बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Amar ujala digital
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सुशील कुमार मोदी के साथ विद्यार्थी परिषद के समय किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी का लंबा छात्र राजनीति से आज तक का सफर रहा है। उन्होंने बताया कि वे दोनों साथ में विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात का अत्यंत निजी दुख है। उनका हमारे बीच में से जाना संगठन के लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए क्षति है।
पूर्व सीएम ने कहा कि आप लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। आपने अलग-अलग भूमिका अपने समय में अच्छे कार्यकाल के रूप में निभाई है। डॉ. यादव ने कहा कि सुशील कुमार मोदी विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहने के बाद सक्रिय राजनीति में आएं। उन्होंने सरकार के साथ मिलकर कई दायित्व का निर्वहन किया। उप मुख्यमंत्री बनकर भूमिका भी निभाई। सीएम ने कहा कि मैं शोक की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा महाकाल से कामना करता हूं कि उनको मोक्ष प्रदान करें।
बता दें सुशील कुमार मोदी का सोमवार को निधन हो गया। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।