फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जर्मनी जाने वाले ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ी

Wed, 01 Oct 2025 08:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर के पांच फुटबॉल खिलाड़ियों ने भेंट की। ये खिलाड़ी जर्मनी जाकर एफसी इंगलस्टाड क्लब में वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
सीएम से मिले ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर शहडोल जिले के मिनी ब्राजील के रूप में विख्यात ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। ये 5 फुटबॉल खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से अपनी महिला प्रशिक्षक के साथ जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी FC Ingolstadt 04 वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी से चीन तक फैला बाघ की हड्डियों का काला कारोबार, टरके लामा के खिलाफ इंटरपोल फ्रांस का रेड कॉर्नर नोटिस
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए कुछ कर दिखाने का मौका है। इस स्वर्णिम अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भेंट की। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षक लक्ष्मी सहीस के नेतृत्व में कुमारी सानिया कुण्डे (14 वर्ष), कुमारी सुहानी कोल (15 वर्ष), प्रीतम कुमार (14 वर्ष), वीरेन्द्र बैगा (16 वर्ष) और मनीष घसिया (16 वर्ष) प्रशिक्षण लेने जर्मनी जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से फुटबॉल खिलाड़ियों की भेंट के दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश कांग्रेस को फिर लगा 'पुराना रोग', पार्टी के पुराने दिग्गज उठाने लगे समन्वय को लेकर सरेआम सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें