फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दस-दस बच्चे पैदा हो रहे, अब आईएएस नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर उठाए सवाल

Thu, 18 Jul 2024 10:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने मौलवी और मदरसा सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर सवाल उठाए हैं। खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया में जिस तरह मुस्लिम आबादी बढ़ी है उसने बड़ी समस्या पैदा कर दी है, अफ्रीका में तो दस-दस बच्चे हो रहे हैं। हमारे देश में भी निचले तबके में यही हाल है। नियाज खान ने मौलवी-मदरसों की शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनकी वजह से मुस्लिमों में तार्किक सोच नही आ पा रही है। सिर्फ सही शिक्षा ही इसे नियंत्रित कर सकती है। 
विज्ञापन




बता दें, नियाज खान अपने बयानों से हमेशा में चर्चा में रहते है। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के समय भी कहा था कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें,  किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई #ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें। नियाज खान ने अपनी किताब ब्राह्मण द ग्रेट जारी कर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें