फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सरकार बनने से पहले ही कांग्रेस में ताजपोशी, पटवारी ने मसूद को बताया डिप्टी CM का दावेदार, BJP का तंज

Sat, 01 Nov 2025 12:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम जश्न-ए-तहरीक आजादी, याद करो उलमा की कुर्बानी के मंच से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इशारा किया कि विधायक आरिफ मसूद भविष्य में उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। पटवारी के इस बयान ने न सिर्फ कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम जश्न-ए-तहरीक आजादी, याद करो उलमा की कुर्बानी के मंच से पटवारी ने इशारा किया कि विधायक आरिफ मसूद भविष्य में उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। पटवारी के इस बयान ने न सिर्फ कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन



पटवारी बोले- समय और परिस्थिति बनी तो आरिफ मसूद होंगे डिप्टी सीएम
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि समय और परिस्थिति बनी तो आरिफ मसूद जैसे नेता उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। पटवारी का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, कुछ ही देर में वायरल हो गया। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की मुस्लिम वोटबैंक राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-70 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई, सीएम बोले-देश के मानचित्र पर एमपी की विशिष्ट पहचान
विज्ञापन


कांग्रेस अब भगवान भरोसे चल रही है
पटवारी के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को समझना चाहिए कि झूठ बोले तो कौवा काटे। उनके पास 40-50 विधायक भी नहीं हैं, और सरकार बनने से पहले ही उपमुख्यमंत्री बना रहे हैं।उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि दो-तीन मुसलमान विधायकों के लिए ये बातें करते हैं। अगर इतनी ही चाह है तो उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं, प्रधानमंत्री बना दो लेकिन जनता तुम्हें बनने दे तब न।रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कि कांग्रेस अब भगवान भरोसे चल रही है। कब गाय खरीदेंगे, कब दूध निकालेंगे और कब बेचेंगे यही तय नहीं कर पा रहे। पटवारी अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-एमपी के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट

राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जीतू पटवारी का यह बयान कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति या एक राजनीतिक संकेत हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है। वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की पहचान आधारित राजनीति कहकर घेरने में जुट गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें