फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: डेटिंग एप पर दोस्ती करके मिलने बुलाया, मारपीट कर छीना मोबाइल, यूपीआई से खरीदी ज्वेलरी

Sat, 01 Nov 2025 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डेटिंग एप पर दोस्ती करके एक युवक को मिलने बुलाकर उसके साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। फरियादी ने बताया कि इन लोगों का एक पूरा गिरोह है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने वाले आरोपी ने फरियादी को मिलने बुलाया और मारपीट करके उसका मोबाइल लूट लिया। मोबाइल लूटने के बाद बदमाश ने यूपीआई का पासवर्ड पूछा और मालवीय नगर से ज्वेलरी खरीद ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लूट करने वाले उसके एक साथी ने कुछ देर तक उसे बंधक बनाकर रखा। फरियादी ने एमपी नगर पुलिस पर प्रकरण दर्ज करने में आनाकानी करने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का तर्क है कि जांच की वजह से कुछ समय लगा है। 

विज्ञापन


आरोपी द्वारा कई युवकों के साथ इसी तरह से ठगी किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपी के साथ आए युवक के साथ भी कुछ अन्य युवक थे। ऐसे में फरियादी ने आशंका जताई है कि इन लोगों का पूरा गिरोह है, जो डेटिंग एप पर समलैंगिक बनकर दोस्ती करते हैं और बुलाकर लूटपाट करते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP News: अब दिसंबर 2026 तक डीजीपी रहेंगे कैलाश मकवाना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
विज्ञापन


एमपी नगर पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवक गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में रहता है और एक फैक्ट्री में अकाउंटेंट का कार्य करता है। वल्ला नाम के डेटिंग ऐप पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोस्ती करने वाले ने अपना नाम राहुल राजपूत बताया था, ट्रू कॉलर में भी उसका नाम राहुल राजपूत ही दिखा रहा था। 21 अक्टूबर को दोनों ने आपस में मिलने का निश्चय किया। पीड़ित युवक एमपी नगर जोन-2 पहुंचा, जहां कुछ देर बाद आरोपी आया और उसे सूनसान स्थान पर लेकर चला गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मुझे सूनसान स्थान पर ले जाने के बाद बातों में उलझा लिया और फिर फोन कर अपने एक दोस्त को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और यूपीआई का पासवर्ड पूछकर मालवीय नगर से ज्वैलरी खरीद ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका फोन भी छीन लिया। लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने कहा कि हम कोई समलैंगिक नहीं हैं, लूटपाट करने के लिए तुझ जैसे लोगों को इसी तरह से फंसाते हैं। फरियादी ने एमपी नगर थाने में शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें