फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रक्षाबंधन पर Ekaa Welfare Foundation का रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान-“एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम”

Fri, 08 Aug 2025 04:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में रक्षाबंधन के मौके पर Ekaa Welfare Foundation ने एक अनोखा संदेश दिया। “एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम” अभियान के जरिए लोगों से अपील की गई कि जैसे राखी अपनों की रक्षा का वादा है, वैसे ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम” शीर्षक से विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान आयोजित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, वहीं यह एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए, 8 अगस्त 2025 को भोपाल के व्यापम चौराहे पर Ekaa Welfare Foundation ने “एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम” शीर्षक से विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बननी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम आज रायसेन के तामोट में 1132 करोड़ के निवेश कार्यों एवं 416 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा बग्गा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया कि राखी का यह धागा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक वादा है अपनों की सुरक्षा और जीवन की हिफाजत का। जब कोई व्यक्ति सड़क पर निकलता है, तो उसके पीछे कोई उसका इंतजार करता है मां, बहन, जीवनसाथी या बच्चे। इस रक्षाबंधन पर हम संकल्प लें कि खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए हर ट्रैफिक नियम का पालन करेंगे। यही अपनों के प्रति सबसे बड़ी सेवा है और यही सच्चा रक्षा-सूत्र भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों की शिकायत बढ़ी, खराब कर सकती है सेहत, सैंपल की जांच में लग रहा समय

उन्होंने आगे कहा कि हमारी यही कामना है कि हर व्यक्ति अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचे, हर रिश्ता जीवित रहे और हर परिवार मुस्कुराता रहे। रक्षाबंधन हमें याद दिलाता है कि जीवन की रक्षा, सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से राहगीरों को प्रतीकात्मक राखियां, सुरक्षा-संदेश वाले स्टिकर्स और ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारी-पुस्तिकाएं वितरित की गईं। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और ट्रैफिक पुलिस प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भोपाल में रक्षाबंधन के मौके पर Ekaa Welfare Foundation ने एक अनोखा संदेश दिया। “एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम” अभियान के जरिए लोगों से अपील की गई कि जैसे राखी अपनों की रक्षा का वादा है, वैसे ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें-  क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें