फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में भारी बारिश के चलते कक्षा पहली से पांचवीं तक स्कूलों व आंगनवाड़ी में कल छुट्टी

Wed, 11 Sep 2024 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 6 से 12 के स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे
विज्ञापन
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर, कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ियों में 12 सितंबर 2024 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालय पूर्ववत संचालित होंगे। साथ ही शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने और अन्य शैक्षिक गतिविधियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को भोपाल की आंगनवाड़ियां भी बंद रहेंगी। यह आदेश भोपाल कलेक्टर के अनुमोदन से जारी किया गया है।

ग्वालियर में एक और दमोह में दो दिन बंद रहेंगे शिक्षा संस्थान
उधर, ग्वालियर और दमोह जिले में भी भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ियां दो दिन बंद रहेंगी। इस बारे में जिला कलेक्टरों ने आदेश जारी किए हैं। दमोह में दो दिन 12 और 13 को और ग्वालियर में 12 सितंबर को छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें