फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले CM ने दिया रात्रिभोज, तोमर, पटेल, शिवराज, कैलाश समेत कई MLA रहे मौजूद

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों को अपने निवास पर दिया भोजन। एक टेबल पर दिग्गज नेताओं के बीच बैठे दिखे मुख्यमंत्री। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा विधायकों को रात्रि भोज दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विंध्य कोठी पर भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को रात्रि भोज दिया। इसमें भाजपा विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। डिनर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव समेत भाजपा विधायक शामिल हुए। डिनर में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि विधायकों के साथ भोजन सामान्य है। उन्होंने कहा कि राजनीति की बात भी होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। मंत्रिमंडल को दिल्ली में आलाकमान से पूछिए। 
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने इंडी गठबंधन में प्रधानमंत्री का फेस मल्लिकार्जुन खरगे को बनाने की घोषणा पर कहा कि कोई भी चेहरा रख लें। मोदी जी ही लोकप्रिय है। उनको कोई टक्कर नहीं दे सकता। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें