फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- वीवीपेट को मतपेटी में डालकर गिनती की व्यवस्था करें, नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

Sun, 19 Feb 2023 06:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा धांधली करती हैं। ईवीएम हैक की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। केंद्रीय चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि वीवीपेट स्लिप 7 सेकंड दिखाकर डब्बे में गिराने के बजाय मतदाता के हाथ में दे दें। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के बयान पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि यदि ईवीएम से चुनाव कराना है तो वोटिंग के दौरान निकलने वाली वीवीपेट पर्ची को अलग से मतपेटी में डालने और गिनती की व्यवस्था करें। ताकि चुनाव में पारदर्शिता रहें। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि बंद कमरे में बैठकर राजनीति करने वाले ईवीएम पर ही सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट किये। सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा धांधली करती हैं। ईवीएम हैक की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। केंद्रीय चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि वीवीपेट स्लिप 7 सेकंड दिखाकर डब्बे में गिराने के बजाय मतदाता के हाथ में दे दें और वह वीवीपेट स्लिम बिना चिकप की मतपेटी में डाल दें। मतपेटी की वीवीपेट स्लिप की गिनती हो जाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई भी मशीन जिसमें चिप लगी हो उसे हैक किया जा सकता हैं। इस विषय में कई प्रश्न केंद्रीय चुनाव आयोग से पूछे गए हैं, जिनका आज तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है। देश के अधिकांश राजनीतिक दल ईवीएम से चुनाव कराए जाने पर भरोसा नहीं करते।
 
इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग बंद कमरों में बैठकर राजनीति करते है। ट्वीटर की राजनीति करते हैं। वो ईवीएम पर ही सवाल उठाएंगे। वह जनता के बीच जाते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें