फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्गी बोले- पाकिस्तानी के साथ कंपनी चलाते हैं डोभाल, मिश्रा का जवाब- जाकिर पर सवाल क्यों नहीं उठाते

Thu, 21 Jul 2022 12:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बेटे पर आरोप लगाया है। इस पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बेटे की नागरिकता को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि अजीत डोभाल के बेटे विवेक एक ब्रिटिश नागरिक हैं। एक पाकिस्तानी के साथ कंपनी चला रहे हैं। देश को इसका जवाब मिलना चाहिए। हालांकि, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जाकिर नाईक पर सवाल क्यों नहीं उठाते, उन्हें लोग अच्छे-से समझ गए हैं। 

विज्ञापन




दिग्विजय अपने ट्वीट्स और भाजपा व केंद्र सरकार पर आरोपों को लेकर चर्चित रहते हैं। उन्होंने गुरुवार को दो ट्वीट किए और एनएसए को घेरा। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल एक ब्रिटिश नागरिक हैं। वे सिंगापुर में रहते हैं। केमैन आइलैंड्स में पाकिस्तानी पार्टनर के साथ कंपनी चला रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'भक्तों के बच्चे सड़कों पर हिंदू-हिंदू चिल्ला रहे हैं। मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। अजीत डोभाल जी यह आरोप लग रहा है। आप एक काबिल पुलिस अधिकारी रहे हैं और आपकी देश भक्ति पर हमें कोई शक नहीं है लेकिन ऐसी खबरों का आपको खंडन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




..तो क्या जाकिर नाईक पर सवाल उठाएंगे दिग्विजय
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह अजीत डोभाल और उनके पुत्र पर सवाल उठा रहे हैं... आप क्या सोचते हैं, दिग्विजय सिंह जाकिर नाईक पर सवाल उठाएंगे? इन लोगों की पहचान बन चुकी है कि इसी तरह के सवाल उठाने की। ये क्या बोलते हैं, कब बोलते हैं और कहां बोलते हैं, सब लोग जानते हैं। परिणाम भुगतने के बाद भी इन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस तरह के बयान दे रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें